राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर छात्राओं ने जाना तिरंगे का गौरव, राष्ट्रभक्ति का लिया संकल्प
बदरवास - राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल बदरवास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को भारतीय तिरंगे के इतिहास, गौरव और उसके सम्मान के महत्व से अवगत कराते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ शिक्षक गोविन्द अवस्थी ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है आज के दिन ही 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने तिरंगे को अंगीकार कर राष्ट्रीय ध्वज बनाया था तिरंगे की शान और सम्मान बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का सर्वोच्च दायित्व है राष्ट्रीय ध्वज हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की अमर पहचान है।
अवस्थी ने तिरंगे के निर्माण, तीनों रंगों तथा अशोक चक्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया प्राचार्य चंद्रवीरसिंह सेंगर ने कहा कि तिरंगे का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का नैतिक दायित्व है उन्होंने छात्राओं से संविधान के आदर्शों का पालन करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित, जागरूक एवं संस्कारित नागरिक बनने का संकल्प लेने का आग्रह किया कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक चंद्रभान श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, बसंती मिंज, कपिल परिहार, उदय सिंह, विनीता कुशवाह, डॉ ममता यादव, शशि गुप्ता, कनक कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, हरवीरसिंह, दलवीरसिंह, निर्मला शर्मा, हितेन्द्र कुशवाह, नीलेश रघुवंशी, शालिनी श्रीवास्तव, नावेद अली, बलराम परिहार सहित सैकड़ों की संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
