
कोलारस - कोलारस नगर के समीप गुगवारा में चालू सप्ताह के दौरान रास्ते के विवाद को लेकर धाकड समुदाय के दो पक्षों तथा एक सिक्ख परिवार के बीच रास्ते के अतिक्रमण को लेकर जमकर चले लाठी लुहांगी, डंंडो के सीसीटीवी फोटेज तथा वीडियो सामने आने के बाद दोनो पक्ष पुलिस के पास धाराओं में बढ़ोतरी तथा वीडियाे के आधार पर आरोपियो की संख्या बडाने को लेेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देने के बाद कोलारस पुलिस थाने पहुंचे जहां पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियो की पहचान करने के बाद आरोपियो के नाम बडाने तथा धाराओ में बढ़ोतरी मेडिकल के आधार पर करने की बात शिकायतकर्ताओं को बताई जिसके बाद दोनो पक्ष पुलिस से लेकर नेताओ के चक्कर घटना के बाद से लगातार काट रहे है।
जानकारी के अनुसार गुगवारा गांव में जमीन के रास्ते को लेकर उपजा विवाद एक बड़े खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया पीड़ित अजीत धाकड़ के अनुसार, घर के पीछे की जमीन पर प्लॉटिंग करने वाले लोगों के साथ उनका लंबे समय से विवाद चल रहा है जो वर्तमान में दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है।
14 जुलाई की घटना
लाठी, रॉड और फरसे से हमला परिवार का आरोप है कि 14 जुलाई को चार मुख्य आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर धावा बोल दिया हमलावरों के हाथों में लाठी, लोहे की रॉड और फरसा जैसे घातक हथियार थे इस हमले में अजीत धाकड़ सहित परिवार के 10 सदस्य—कोमल, वीरेंद्र, जयपाल, जितेंद्र, मानो, मनीषा, रचना, आरती और सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गए अजीत धाकड़ के हाथ में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा।
पीड़ितों का बड़ा आरोप, एसपी ऑफिस जाते समय भी मिली धमकी
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने मनमाने ढंग से प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें मुख्य आरोपियों के नाम छोड़ दिए गए हैं। इतना ही नहीं, जब वे गुरुवार को न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय जा रहे थे, तब एक आरोपी ने छत पर खड़े होकर बंदूक लहराते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने संबंधित आरोपी का शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है।
पुलिस का पक्ष, वीडियो के आधार पर बढ़ेगी आरोपियों की फेहरिस्त
कोलारस थाना प्रभारी पुनीत बाजपेयी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि अजीत धाकड़ की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी तीन लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि मारपीट का वीडियो एफआईआर दर्ज होने के बाद सामने आया है पुलिस अब इस वीडियो की फुटेज के आधार पर अन्य हमलावरों की पहचान कर उनके नाम भी मुख्य मामले में शामिल करेगी।
गुगवारा गांव में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल