कोलारस के दीपक ने लगाया आरक्षक पर संगीन आरोप, युवक की पत्नि को पूर्व में इंदार में पदस्‍थ सोलंकी पर भगाने का आरोप - Kolaras





कोलारस - कोलारस में रहने वाले एक दीपक गोलिया की पत्नी एक पुलिस वाले के साथ फरार हो गई विवाहिता अपने 2 बच्चो को पति के यहां छोड़ गई पीड़ित युवक का कहना है उसका पिछले 1 साल से पुलिस वाले के साथ अफेयर चल है उसकी पूरी कॉल रिकॉर्डिंग उसके पास है पीडित युवक ने एसपी शिवपुरी को आज एक आवेदन सौंपकर पुलिस वाले से पत्नी वापस दिलाए जाने की मांग की है। 


जानकारी के अनुसार कोलारस के रहने वाले दीपक गोलिया ने बताया कि वह कोलारस में रहता है उसकी शादी 2016 में हुई थी उसकी पत्नी रचना गोलिया अभी एक माह पूर्व ही मायके इंदार से आई है वह 1 साल से अपने माता पिता के साथ रह रही थी पत्नी रचना का अफेयर पूर्व में इंदार थाने में पदस्थ आरक्षक भानु सोलंकी जोकि वर्तमान में अशोक नगर जिले में पदस्‍थ है उसके साथ चल रहा था वह लगातार मोबाइल पर बातचीत करती थी इसलिए उसे शक हुआ इस कारण मैंने उसका व्हाट्सएप अपने मोबाइल में स्कैन कर लिया था उसकी 36 से अधिक वीडियो कॉल और कॉल रिकार्डिग है। 


दीपक गोलिया ने 9 जुलाई को रन्नौद मे हाजी अली के उर्स में गया था जब घर वापस आया  तो पत्नी गायब मिली,उसके दो बच्चे है वह घर पर ही है रात मे ही मैन पुलिस को इस मामले की शिकायत की थी लेकिन अभी तक पुलिस ने मेरी कोई मदद नहीं की है दीपक गोलिया ने बताया की रचना अपने साथ 2 लाख नगद और जेवरात ले गई अब पत्नी और पुलिस वाला मुझे फोन पर धमकी दे रहा है आज सुबह पत्नी रोशनी का कॉल आया था वह कह रही थी कि मैंने शादी कर ली है और अब सब मेरे लिए तुम मर गए हो। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म