उपचुनाव में मतदान से पूर्व भाजपा को सियासी झटका, तीन भाजपा नेताओ ने थामा कांग्रेस का दामन - Datia



मध्‍यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है भाजपा के कद्दावरा नेता एवं पूर्व पार्षद हुये कांग्रेस में शामिल उपचुुुुनाव में लोगो के बीच चर्चा यहा तक है कि नरोत्‍तम मिश्रा के आंसू बन सकते है भाजपा की हार का कारण, कई राजनैतिक सलाहकारों का मानना है कि पूर्व गृह मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा का गढ माने जाने वाला दतिया में भाजपा के मंच पर मिश्रा की आंखो में उनके समर्थको के सामने आंसू आना मिश्रा के समर्थकों का आक्रोश यही भाजपा को उपचुनाव में हार का सामना न करना पडे इस के लिये भाजपा को और अधिक मेहनत करने की आवश्‍यकता है। 

फिलहाल भाजपा के तीन पूर्व पार्षदों ने पार्टी को छोड़ किया टाटा वायवाय तथा कांग्रेस का दामन थाम भरी हुकार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में पूर्व पार्षद बृजेंद्र वैश्य, अतुल यादव और अरविंद यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।


इस मौके पर जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनता के बाद अब भाजपा के नेता भी कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि इन नेताओं ने कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों और रीति-नीति में विश्वास जताते हुए सदस्यता ली है।


कांग्रेस ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि अब सभी मिलकर दतिया के विकास, जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेंगे। उपचुनाव से ठीक पहले हुए इस घटनाक्रम को दतिया की राजनीति में अहम माना जा रहा है। वहीं, इस मामले पर भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म