बदरवास से करोडो रूपये के लेन देन कर भागने वाले व्‍यापारी के खिलाफ पहुंची पुलिस में शिकायत - Kolaras



सर्वेश राजपूत कोलारस - मध्‍यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास पुलिस थाना क्षेत्र में एक गल्ला व्यापारी पर किसानों और मजदूरों की करोड़ों रुपये की राशि का धोकाधडी करने के आरोप लगाये गये है बताया गया है कि लोगो की मेहनत की कमाई लेकर आरोपी गोयल अपने परिवार सहित फरार होने की खबर मिल रही हैं ठगी के शिकार दर्जनों किसानों और दिहाड़ी मजदूरों ने बदरवास थाने पहुंचकर व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने और उनकी राशि वापस दिलाने की मांग की है।


जब वे रुपये मांगने व्यापारी के परिजनों के पास पहुंचे तो उन्हें पैसे देने से साफ इनकार कर दिया बल्कि पैसे मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी तक दे डाली।


जानकारी के अनुसार कोलारस परगना क्षेत्र के बदरवास ब्‍लॉक निवासी अमन पुत्र राजकुमार गोयल लंबे समय से गल्ला खरीदी का कारोबार करता चला आ रहा था स्थानीय किसानों और व्यापारियों के बीच उसकी अच्छी पहचान थी इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने कई किसानों से कभी नगद, कभी बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कराई तो कई लोगों से फसल खरीदकर भुगतान बाद में करने का भरोसा दिया।


व्यापारी ने एक साथ बड़ी संख्या में लोगों से लाखों-करोड़ों रुपये का लेन-देन किया और अचानक अपनी दुकान बंद कर परिवार सहित फरार हो गया जब लोगों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका कहीं पता नहीं चला इसके बाद पीड़ितों को अपने साथ बड़ी ठगी होने का अहसास हुआ।


बदरवास पुलिस थाने में इन लोगों ने लिखित आवेदन देकर दर्ज कराई अपनी शिकायत - 

पुरुषोत्तम धाकड़ (बदरवास) – 15 लाख रुपये, रामस्वरूप धाकड़ (अमीबा, बामौर) – 1 लाख रुपये, हरिचरण धाकड़ (अमीबा) – 50 हजार रुपये, रामदयाल धाकड़ (बामौर) – 3.50 लाख रुपये, हेमंत शर्मा (बदरवास) – 5 लाख रुपये, दिनेश यादव (बदरवास) – 6.50 लाख रुपये, रामगोपाल राठौर (ईसागढ़) – 2.50 लाख रुपये इसके अलावा चिमन सिंह, भुवनेश प्रजापति, दिलीप सैन, शीलकुमार धाकड़ सहित दर्जनों अन्य लोगों ने भी लाखों रुपये फंसे होने का दावा किया है पीड़ितों का कहना है कि अभी कई और लोग सामने आने बाकी हैं जिससे कथित ठगी की कुल रकम करोड़ों रुपये तक पहुंच सकती है।


पुलिस ने पीडितों के आवेदन के आधार पर जांच की शुरू  -

पीड़ितों ने बदरवास थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर अमन गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करने उसकी तलाश कराने और सभी पीड़ितों की राशि रकम वापस दिलाने की मांग की है जिस पर बदरवास पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म