जिलाधीश शिवपुरी ने समस्त विभागों को दिये विभागीय परामर्श दात्री समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश - Shivpuri


लोक निर्माण विभाग संभाग शिवपुरी की परामर्श दात्री समिति की बैठक सम्पन्न 


शिवपुरी - लोक निर्माण विभाग संभाग शिवपुरी की विभागीय परामर्श दात्री समिति की बैठक गत दिवस कार्यपालन यंत्री की अध्यक्षता में एस एल मीणा संभागीय लेखा अधिकारी एवं मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघों के जिला अध्ययक्ष एवं जिला सचिव की उपस्थिति में सम्पन्न हुई बैठक में उपस्थित म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया एवं समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। 


मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं जिला सचिव राज कुमार सरैया ने संयुक्त रूप से वताया कि पूर्व में शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा से संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर समस्त विभागों में विभागीय परामर्श दात्री समिति की बैठकें आयोजित कराने एवं बैठकों के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की थी। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये सभी विभाग अध्यक्षों को विभागीय परामर्श दात्री समिति बैठकें आयोजि करने के निर्देश कलेक्टर शिवपुरी द्वारा दिये गये थे। 


लोक निर्माण विभाग में आयोजित विभागीय परामर्श दात्री समिति की बैठक में म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं जिला सचिव राज कुमार सरैया द्वारा कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं का नियमित संधारण किये जाने एवं डुप्लीकेट प्रमाणित सेवा पुस्तिका कर्मचारियों का उपलब्ध कराने, जीपीएफ पास बुक का नियमित संधारण, अनुरोध पर प्रत्येक माह पे स्लिप उपलब्ध कराने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को समय पर ड्रेस उपलब्ध कराने एवं एक वर्ष पूर्व निधन हुय टाईम कीपर स्व.प्यारे लाल जाटव की पेंशन प्रकरण बनाने, टी ए बिलों का भुगतान करने, हर तीन माह में परामर्श दात्री की वैठक आयोजित करने जैसी समस्यओं को प्रमुखता से रखा एवं निराकरण की मांग की। 


बैठक में कर्मचारी संघों के 

जिलाध्यक्षों में सुरेश सिंह जादौन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, सुनील वर्मा अपाक्स, सुश्री हरभजन सिंह कौर, धीरज सिंह राजपूत लघु वेतन कर्मचारी संघ, सतीश वर्मा आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म