घर से स्‍कूल के लिए निकला 15 वर्षीय छात्र हुआ लापता, तलाश जारी - Badarwas


बदरवास - शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकासपुर निवासी 15 वर्षीय छात्र दीप राजा यादव सोमवार सुबह स्कूल के लिए घर से निकला था लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा, जिससे परिजन चिंतित हैं बालक के लापता होने की सूचना मिलते ही परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार दीप राजा यादव पुत्र विजय बहादुर यादव, कक्षा 10वीं का छात्र है वह सुबह करीब 9 बजे एकता पब्लिक स्कूल, बदरवास की बस से स्कूल के लिए रवाना हुआ था सुबह करीब 9:21 बजे स्कूल के पास उसने बस चालक से कहा कि वह अपनी नानी के यहां जा रहा है जिसके बाद वह वहां से चला गया इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

दोपहर करीब 3 बजे जब वह स्कूल से घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को दीप राजा यादव के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल बदरवास थाना पुलिस अथवा उसके परिजनों को सूचित करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म