शुक्रवार को कोलारस पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्‍पन्‍न - Kolaras


कोलारस - कोलारस पुलिस थाना परिसर में शुक्रवार को आगामी त्‍यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्‍य रूप से आगामी चेल्‍लम ताजियों को लेकर चर्चा की गई जिसमें मुख्‍य रूप से चेल्‍लम ताजियों का त्‍यौहार दिनांक 2 अगस्‍त से प्रारम्‍भ से लेकर 4 अगस्‍त की सुबह समापन किया जायेगा जिसमें ताजियों को लेकर बैठक में उपस्थित मुस्‍लिम समुदाय के गणमान्‍य नागरिको एवं ताजिया कमेटी के सदस्‍यों ने ताजियों के रोड मैप की जानकारी विस्‍तार से दी।


जानकारी के अनुसार ताजिया दिनांक 2 अगस्‍त की रात्रि को मुख्‍य मार्गो से होते हुये पुरानी सब्‍जी मंडी पहुंचेगे तथा प्रमण के बाद पुन: अपने स्‍थान पर पहुंच जायेगे एवं 3 अगस्‍त को दिन में करीब 10 बजे के बाद पुन: सभी ताजियाें का प्रारम्‍भ किया जायेगा और 4 अगस्‍त की सुबह राई रोड तहसील के पीछे करवाला पर ताजियाें का समापन किया जायेगा।


चेल्लम ताजियों के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिये ताजिया कमेेेटी द्वारा शांति समिति की बैैैठक में सुरक्षा व्‍यवस्‍था एवं नगर परिषद से साफ सफाई एवं विजली विभाग से जगह जगह नीचे लटके विधुत कारों को सभी करने की व्‍यास्‍था के साथ लाईट की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने की बात कही।


बैठक में नशे के खिलाफ भी आबाज बैठक में उपस्थित लोगो द्वारा उठाई गई जिसमें मुख्‍य रूप से स्‍मैक, जुआ सहित अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ आबाज उठाई और पुलिस प्रशासन से नगर को नशा मुक्‍त कराने की अपील की  जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्‍वासन दिया की नगर में पुन: नशा मुक्ति को लेकर अभियान चलाकर कार्यवाही करने की बात कही गई।


पुनीत बाजपेई ने कहा कि - 

कोलारस थाना प्रभारी बाजपाई ने सभी से त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।


तहसीलदार भार्गव का कोलारस नगर वासियों को संदेश - 

कोलारस थाना परिसर में शुक्रवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में कोलारस तहसीलदार प्रदीप भार्गव द्वारा आगामी त्‍यौहारों को लेकर कहा कि चेल्लम ताजियों का पर्व सभी नगरवासी शांति और भाईचारे के साथ मनाये और शांति सदभाव का संदेश नगर के लोगो को दिया।


बैठक में कोलारस तहसीलदार प्रदीप भार्गव, थाना प्रभारी पुनीत बाजपेई, नगर परिषद के कर्मचारी, विधुत विभाग के कर्मचा‍री एवं प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ - साथ जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म