पुलिस विभाग में सेवा प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का पुलिस अधीक्षक ने किया सम्‍मान - Shivpuri



शिवपुरी - मध्‍यप्रदेश पुलिस विभाग में सेवा प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त हुए सउनि प्रकाश चन्द्र पवैया को उनके सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा प्रमाण पत्र, शॉल-श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी। 


पुलिस विभाग मे सेवा देने के बाद दिनांक 31.07.2026 को सेवानिवृत होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी मे सेवानिवृत होने बाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजनों के साथ विदाई कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गयी।

सउनि प्रकाश चन्द्र पवैया के दिनांक 31.07.2026 को सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति के द्वारा सेवानिवृत हुये पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों को उनके सेवाकाल के दौरान अनुभवों को साझा किया तथा अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं देकर उनको प्रमाण पत्र, सॉल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी गयी।

इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, स्टेनो आशीष पटेरिया, स्टेनो आमिर कुरैशी एवं सेवानिवृत्त हुए स उ नि के परिजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म