कोलारस के अनंदपुर में शिवमहापुराण एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण प्रारंभ - Kolaras



कोलारस - कोलारस क्षेत्र के लुकवासा के समीप स्थित ग्राम अनंदपुर (पचावली) में सिंध नदी के किनारे जन जन के सहयोग से श्री शिवमहापुराण एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण महोत्सव का आयोजन प्रारंभ हो चुका है।


कथा के पूर्व ग्राम में भव्य कलश यात्रा निकाली गई एवं द्वार द्वार पर शिव महापुराण का पूजन किया गया इसके बाद में कथा पंडाल पर कलश यात्रा पहुंची कथा के प्रथम दिवस पर शिव महापुराण की कथा का महत्व बताते हुए आचार्य बृजभूषण महाराज ने बताया कि शिव महापुराण साक्षात भगवान शिव जी के द्वारा सुनाया गया है एवं इसके बाद में इसकी परंपरा सूतजी महाराज तक पहुंची और आज हम भी शिवमहापुराण को सभी सुनते हैं शिव महापुराण में भगवान शिवजी के पावन चरित्र का वर्णन है एवं शिव महापुराण सुनने से मनुष्य को परम आनंद प्राप्त होता है एवं भगवान शिव जी के स्वरूप का ज्ञान होता है क्योंकि भगवान शिव अनादि हैं अनंत है।


भगवान शिव की पूजा अनंत रूपों में समस्त देवताओं द्वारा की गई है श्रावण मास में शिव पुराण सुनने का बहुत ही अधिक महत्व शास्त्रों ने बताया है जो मोक्ष पाना चाहते हैं एवं जो है नाना प्रकार के भोगों को जो चाहते हैं ऐसे मनुष्यों को अवश्य श्रावण मास में शिव महापुराण कथा को सुनना चाहिए एवं शिवजी का अभिषेक करना चाहिए ! इस आयोजन में प्रतिदिन मिट्टी के शिवलिंगों का निर्माण भी कराया जाएगा  शिवपुराण कथा का समय 2:00 बजे शाम 5:00 तक रखा गया है कथा के आचार्य राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता आचार्य श्री बृजभूषण जी महाराज रहेंगे जो कि प्रतिदिन कथा सुना करके भक्तों को धर्म लाभ प्राप्त करवाएंगे यह आयोजन 29 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है इस आयोजन में अधिक से अधिक आ करके धर्म लाभ प्राप्त करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म