दतिया उपचुनाव - 72 प्रतिशत करीब मतदान के बीच बोले बोटर घनश्‍याम सिंह के बढ़त का अनुमान, आशुतोष भी सरकार की दम पर पीछे नहीं - MP News



मध्यप्रदेश के दतिया में 30 जुलाई को सुबह से लेकर देर शाम 06 बजे तक करीब 71.44 प्रतिशत मतदान सभी 291 मतदान केन्द्रो पर शांति पूर्वक चुनाव सम्पन्न होने का दावा प्रशासन की ओर से किया गया है मतदान के उपरांत ईबीएम को पुलिस की कड़ी निगरानी में सुरक्षित रखा गया है दतिया विधानसभा के उपचुनाव में एक तरफ विपक्षी दल कांग्रेस ने अपनी पूरी जोर आजमाइश दिखाई दूसरी ओर सरकार से लेकर पूरी शासकीय मशीनरी भी दतिया उपचुनाव में उपचुनाव जीतने के लिये आशुतोष तिवारी के साथ खड़ी दिखाई दी दतिया उपचुनाव में मतदान गुरूवार की शाम संपन्न हुआ जहां सोमवार 3 अगस्त को मतों की गणना के साथ शाम तक दतिया के नये विधायक का परिणाम हमारे सामने होगा।




30 जुलाई को मतदान के बीच जब हमारे रिपोर्टरों ने जनता का मूढ़ जानना चाहा तो दतिया के लोग नरोत्तम दादा का टिकिट कटने से तथा आशुतोष तिवारी को बहारी प्रत्याशी बताकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्‍याम सिंह की स्थिति मतबूत बता रहे थे दादा समर्थक भाजपाई भी दादा का टिकिट कटने से नाराज दिखाई दिये दतिया का माहौल कांग्रेस प्रत्याशी घनश्‍याम सिंह की ओर जाता हुआ दिखाई दिया तो दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में हुई सरकार एवं  सरकारी मषीनरी के कार्य करने से दतिया के लोग आशुतोष तिवारी एवं घनश्‍याम सिंह के बीच कड़ी टक्कर होने की बात भी हमारे संवाददाताओ से चर्चाओं के दौरान अपनी बात रखी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म