पूर्व नपं अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदना - Kolaras


कोलारस - कोलारस परगना क्षेत्र के ग्राम सांखनौर में सिंध नदी में हुई दुःखद घटना में कोलारस नगर निवासी बाबू पठान शिक्षक के सुपुत्र एवं जगदीश शर्मा उर्फ गुड्डू के भतीजे के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक व्याप्त है। 

इस दुःखद घटना के उपरांत भाजपा नेता,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने शोक संतप्त परिवार के निवास पहुंचे और परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह कुशवाह, पार्षद प्रताप भानु जाट, पार्षद राजू भार्गव एवं मंडल उपाध्यक्ष राम सडैया भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म