कोलारस नगर परिषद में डीजल के नाम पर प्रत्येक माह घोटाला जारी, खपत से दो गुना निकाला जा रहा है भुगतान - Kolaras



कोलारस - कोलारस नगर परिषद में चल रहे घोटालों की लोकायुक्त यदि जांच कर ले तो शिवपुरी नगर पालिका से भी बड़े - बड़े घोटाले कोलारस नगर परिषद में सामने आ जायेगे कोलारस नगर परिषद की हम बात करें तो जनहित के कार्यो के लिये यहां कभी भी बजट उपलब्ध होता ही नहीं है और यदि घोटालों की बात कर ली जाये तो कोलारस नगर परिषद में शिवपुरी नगर पालिका से भी अधिक घोटाले उजागर हो सकते है यहां शासकीय संपत्ति से लेकर नगर परिषद में विभिन्न कार्यो में अलग अलग नामों से घोटालों का खेल खेला जा रहा है जिसको लेकर परत दर परत एक - एक कर मामलों को सार्वजनिक किया जायेगा कि किस प्रकार कोलारस नगर परिषद में घोटालों का खेल शिवपुरी से भी अधिक राशि का खेला जा चुका है।


आवश्‍यकता से दो गुने डीजल के बिलों का निकाला जा रहा है भुगतान - 

कोलारस नगर परिषद की हम बात करे तो नगर परिषद में सफाई गाड़ी- ट्रेक्टरो में डीजल की आवश्‍यकता के अनुपात से दो गुने से अधिक डीजल पेट्रोलियम के नाम पर कोलारस नगर परिषद में डीजल बिल का घोटाला काफी लम्बे समय से जारी है जिसको लेकर जल्द माननीय न्यायालय में जनहित के द्वारा रिट पिटीशन दायर करने के साथ - साथ लोकायुक्त की अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कर डीजल घोटाले में जल्द से जल्द कार्यवाही की तैयारी की जानकारी प्राप्त हुई है डीजल घोटाले के अलावा नगर परिषद में विभिन्न कार्यो के नाम पर निकाले गये भुगतान घोटाले एवं शासकीय संपत्ति के निजी उपयोगो की जानकारी भी प्राप्त हुई है जिसको लेकर जल्द मामला सामने आ सकता है।


कोलारस नगर परिषद में करोड़ों के कई बड़े घोटालों का खेला गया खेल - 

कोलारस नगर परिषद की हम बात करे तो सार्वजनिक कार्यो के लिये यहां कभी बजट उपलब्ध ही नहीं रहता जनहित के कार्यो की जगह निजी हित के कार्यो में करोड़ों के कार्य नगर परिषद में हो जाते है जनमानस को कानो कान खबर तक नहीं लगती यहां विभिन्न कार्यो में शिवपुरी नगर पालिका से भी अधिक के घोटाले हो चुके है जिनकी शिकायत एवं जांच के बाद ही दोषियों पर कार्यवाही होने के बाद ही पता चलेगा कि कोलारस नगर परिषद में भी शिवपुरी से बड़े घोटालों का खेल खेला जा चुका है यहां अलग- अलग कार्यो के नाम से करोड़ों के बिलों का भुगतान किया जा चुका है इतना ही नहीं नगर परिषद की करोड़ों की सम्पत्ति को भी निजी उपयोग में इस्तेमाल किया जा रहा है जिसकी जल्द शिकायत के साथ कार्यवाही करने की जानकारी कांग्रेस विपक्षी दल के हवाले से प्राप्त हुई है।  


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म