फरार स्थाई वारंटी को तेंदुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार - Kolaras



कोलारस - कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के थाना तेन्दुआ पुलिस द्वारा प्रकरण क्रमांक 16/2022 में फरार स्थाई वारंटी संजय रावत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा जिले में फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी अनुभाग कोलारस के मार्गदर्शन में दिनांक 20.07.2026 को दौराने कॉम्बिंग गस्त माननीय विशेष न्यायालय एमपीडीपीके एक्ट शिवपुरी के प्र.क्र. 16/2022 में जारी फरार स्थाई वारंटी संजय पुत्र विजय सिंह रावत उम्र 28 साल निवासी ग्राम लालगढ थाना सिरसौद हाल निवासी लाल माटी दुबे नर्सरी के पास शिवपुरी थाना कोतवाली जिला शिवपुरी (म.प्र.) पावर हाउस खरई के पास मिला जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। 


इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. नीतू सिंह धाकङ, प्र.आर. 493 गजेन्द्र सिंह सोलंकी, प्र.आर. 264 सुनील सिंह जाट की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म