कोलारस - बुधवार 29 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोलारस के मानीपुरा स्थित स्वामी श्री केशवाचार्य जी महाराज के आश्रम पर गुरू पर्व मनाया गया जिसमें हजारों की संख्या में गुरू आश्रम से जुड़े शिष्यों का बुधवार की सुबह से लेकर देर रात्रि तक महाराज से आशीर्वाद लेने का क्रम जारी रहा।
बुधवार को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर कोलारस स्थित स्वामी जी के आश्रम पर सुबह से ही फूल माला, श्रीफल, अंग वस्त्र लेकर गुरू आश्रम से जुडे लोगो का आने का क्रम जारी रहा आश्रम पर आये हुये सभी शिष्यों ने महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया कोलारस विधायक महेन्द्र यादव, कोलारस भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र जैन, नगर परिषद के सुपर अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता रामस्वरूप रिझारी, मध्यप्रदेश शासन अधिमान्य पत्रकार हरीष भार्गव सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, नेतागण, पत्रकारगण, व्यापारीगण, शोसल वर्कर, गणमान्य नागरिक, अध्यात्म से जुड़े लोगो के अलावा हजारों की संख्या में कोलारस, बदरवास सहित दूर - दूर से बड़ी संख्या में गुरू आश्रम से जुड़े शिष्यों ने स्वामी श्री केशवाचार्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर भोजन प्रसादी ग्रहण की।
