मध्यप्रदेश के शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो प्राथमिक शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र दफेदार सिंह सिकरवार द्वारा विकासखंड शिवपुरी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय जमौनिया और विकासखंड पोहरी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय अलापुरा का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों में साफ-सफाई की कमी, कक्षा-1 में नए प्रवेश नहीं होना, अपार आईडी बनाने में बेहद कम प्रगति तथा यू-डाईस प्रोग्रेशन शून्य पाया गया जमौनिया विद्यालय में खिड़की भी टूटी हुई मिली।
शासकीय प्राथमिक विद्यालय जमौनिया के प्राथमिक शिक्षक रवि कुमार चौधरी को शासकीय कार्यों में रुचि नहीं लेने और लापरवाही बरतने के कारण पूर्व में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने इसका जवाब प्रस्तुत नहीं किया इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक विद्यालय अलापुरा के प्राथमिक शिक्षक सुरेश मांझी के विरुद्ध भी कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की गई दोनों मामलों में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में शासकीय प्राथमिक विद्यालय जमौनिया के प्राथमिक शिक्षक रवि कुमार चौधरी का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोलारस एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय अलापुरा के प्राथमिक शिक्षक सुरेश मांझी का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बदरवास निर्धारित किया गया है।
Tags
Shivpuri