छात्रों के साथ हुए लाठीचार्ज से हूं आहत, भाजपा नेता ने दिया इस्तीफा - MP News



दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन और प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में मध्‍यप्रदेश के शहडोल के भाजपा नेता शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। 


उन्होंने शुक्रवार को जिला भाजपा अध्यक्ष को संबोधित अपना त्यागपत्र सौंपते हुए इसकी प्रति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को भी प्रेषित की है।



अपने त्यागपत्र में शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा है कि उन्होंने वर्ष 2016-17 में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की थी और लंबे समय तक संगठन में सक्रिय रहकर विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। 

इस दौरान उन्होंने जिला मीडिया प्रभारी सहित कई संगठनात्मक दायित्व संभाले तथा जनहित से जुड़े आंदोलनों में भी भागीदारी निभाई उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि वर्ष 2022 में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित किया गया था हालांकि, वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले उनकी प्राथमिक सदस्यता दोबारा बहाल कर दी गई थी जिसके बाद वे फिर से संगठन से जुड़े रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म