शिवपुरी - जितेन्द्र सिंह रघुवंशी अपने पिताजी की स्मृति जब सेवा का रूप ले ले, तो वह केवल पुण्यतिथि नहीं रहती, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा बन जाती है राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह रघुवंशी (जीतू) ने अपने पिताजी स्वर्गीय श्री नारायण सिंह रघुवंशी जी की अठारहवीं पुण्यतिथि को इसी भाव के साथ मनाते हुए पूरे दिन सेवा, संवेदना और करुणा के कार्य किए।
स्व. श्री नारायण सिंह रघुवंशी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र जितेन्द्र सिंह रघुवंशी (जीतू) ने यह संदेश दिया कि पिताजी को सच्ची श्रद्धांजलि समाज की सेवा से ही दी जा सकती है।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9.30 बजे माधव चौक स्थित हनुमान मंदिर से हुई, जहां जरूरतमंद लोगों को भोजन (लंगर) वितरित किया गया। इसके पश्चात 11 बजे जिला चिकित्सालय परिसर स्थित कल्याणी धर्मशाला में भर्ती मरीजों के परिजनों को भोजन कराया गया,
सेवा कार्यों की कड़ी यहीं नहीं रुकी। शाम 5.30 बजे बाणगंगा रोड स्थित पशु रक्षक संघ द्वारा संचालित गौशाला में गौ पूजन कर गायों को हरा चारा, चुनी,अनाज, दाने, सब्जी, फल एवं गौशाला में मौजूद डॉगी को दूध सेवा की।
पूरे दिन चले इन सेवा कार्यों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्व. श्री नारायण सिंह रघुवंशी जी की स्मृतियां आज भी मानवता, करुणा और सेवा के रूप में जीवित हैं।
इस पुनीत कार्य में उनके पुत्र के साथ इष्ट मित्रों गोपाल शर्मा,महेंद्र वशिष्ठ, राहुल केवट, ललित गर्ग, सागर, ऋषि सेन आदि ने भी अपना सहयोग प्रदान किया । रघुवंशी परिवार द्वारा यह सेवा-संकल्प समाज के लिए अनुकरणीय है। पिताजी की पुण्यतिथि को इस प्रकार जरूरतमंदों, मरीजों और निराश्रित पशुओं की सेवा में समर्पित करना वास्तव में माता -पिता के संस्कारों की जीवंत तस्वीर है।
