जिला मजिस्ट्रेट ने दो आदतन अपराधियों को किया जिलाबदर - Shivpuri


शिवपुरी - कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट अर्पित वर्मा ने दो आदतन अपराधियों को जिला बदर किया है और शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिलों की सीमा से छ माह के लिए बाहर जाने के निर्देश दिए है। 

आदतन अपराधी अनिकेत रावत पुत्र मुकेश रावत उम्र 21 साल निवासी वार्ड क्रमांक 04 न्यू कॉलोनी बैराड़ थाना, एक आदतन अपराधी है जिस पर वर्ष 2021 से अभी तक विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है इसी प्रकार आदतन अपराधी राहुल पुत्र कोमल केवट उम्र 26 साल निवासी मनका हॉल संकट मोचन कॉलोनी पिछोर एक आदतन अपराधी है जिस पर वर्ष 2017 से अभी तक विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध है उक्त अपराधियों की आपराधिक गतिविधियों से शांति व्यवस्था प्रभावित होती है तथा किसी भी दिन गंभीर घटना घटित हो सकती है। 

आदतन अपराधियों को शिवपुरी एवं उसके आस-पास के जिलों ग्‍वालियर, अशोकनगर, श्‍योपुर, मुरैना, दतिया, गुना की सीमा के भीतर से 6 माह के लिये जिला बदर किया है जिलाबदर की अवधि में जिस-जिस स्‍थान पर निवास करेगा, उसकी लिखित सूचना प्रतिमाह रजिस्‍टर्ड डाक से संबंधित थाने को आवश्‍यक रूप से देना होगी तथा वहां के थाना प्रभारी तत्‍संबंधी रिकार्ड संधारित करेंगे।

यदि जिलाबदर अपराधी के विरूद्ध इन जिलों के किन्‍ही न्‍यायालयों में मामले प्रचलित हों, तो उस मामले में वह स्‍वंय की उपस्थिति के लिए पेशी के दिन इन जिलों के न्‍यायालय में आ जा सकेगा, परन्‍तु इसके पूर्व संबंधित थाना प्रभारी तथा संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक को सूचना देना अनिवार्य होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म