राजस्व प्रकरणों का समय पर करें निराकरण, कोताही बर्दाश्त नहीं, राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान के निर्देश - कलेक्टर वर्मा - Shivpuri


शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में आज राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे बैठक में सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, भूमि आवंटन, राजस्व वसूली और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर वर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आमजन से जुड़े राजस्व प्रकरणों का समय - सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए और कार्यों में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब या कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर वर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी तहसीलदारों को कार्यालयों तक सीमित न रहकर फील्ड में सतत भ्रमण करने और वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने नामांतरण और फौती नामांतरण में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई और तहसीलदारों को पटवारियों की बैठक लेकर नामांतरण, बंटवारा व सीमांकन की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने को कहा। इसके साथ ही, तीन महीने से अधिक समय से लंबित बंटवारा के प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश 
राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए एसडीएम स्तर से सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि समस्त एसडीएम राजस्व वसूली पर ध्यान दें, इसकी लगातार समीक्षा की जाएगी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा के भीतर संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने पर विशेष जोर दिया गया कलेक्टर अर्पित वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आम नागरिकों को अपनी भूमि और राजस्व संबंधी समस्याओं के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े यदि किसी भी स्तर पर प्रशासनिक लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म