04 साल से फरार स्थाई वारंटी गुरुदत्त को कोलारस पुलिस ने किया गिरफ्तार - Kolaras



कोलारस - शिवपुरी जिले के थाना कोलारस पुलिस द्वारा फरार चल रहे स्थाई वारंटियों के खिलाफ कार्यवाही में प्र.क्र. 912/2022 में 04 साल से फरार स्थाई वारंटी गुरुदत्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा जिले में अधिक से अधिक वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर.डी. प्रजापति एवं एस.डी.ओ.पी. अनुभाग कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक:- 06.08.2026 को मुखबिर सूचना पर से माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोलारस, जिला शिवपुरी (म.प्र.) के प्र.क्र. 912/2022 अप.क्र. 362/22 के स्थाई वारंटी गुरुदत्त पुत्र मेहर सिंह सरदार उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर थाना कोलारस जिला शिवपुरी की तलाश हेतु उनके निवास स्थान ग्राम रामपुर जाकर दबिश दी गई वारंटी अपने निवास स्थान पर उपस्थित मिला जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक पुनीत बाजपेयी, सउनि गुनेश्वर पैकरा, प्र.आर. 372 रविन्द्र बुन्देला, प्र.आर. 593 रामवरन सिंह लोधी, प्र.आर. 380 धर्मेन्द्र सिंह सेंगर, प्र.आर. 27 लाल सिंह आर. 1063 शिववीर सिंह सेंगर आर. चालक 852 नीरज तिवारी की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म