पुलिस ने अवैध गौ तस्करी का कंटेनर ग्राम सीघन से गौवंश से भरा पकडा - Badarwas


बदरवास - कोलारस परगना क्षेत्र के बदरवास पुलिस क्षेत्र के ग्राम सीघन में देर रात अवैध रूप से गौवंश की तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सनातनी गौ सेवा समिति के कार्यकर्ताओं की मुस्तैदी से गौ माता से भरा एक कंटेनर पकड़ा गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि लगभग 1:00 बजे गौ रक्षकों को सूचना मिली थी कि सीघन गांव के रास्ते एक कंटेनर में गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाया जा रहा है सूचना मिलते ही संगठन के पदाधिकारी और गौ रक्षक तत्काल मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर कंटेनर को रोक लिया।

जांच करने पर कंटेनर के अंदर गौवंश भरा हुआ पाया गया, जिसे तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था मौके पर टीम के पहुंचने से तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया।

इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर ऋषि भारती, निखिल बैरागी, वीरेंद्र यादव, राजेश जी महाराज और परमाल राजपूत सहित अन्य सनातनी गौ रक्षक मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई और गौवंश को सुरक्षित स्थान पर भिजवाने की प्रक्रिया शुरू की गई गौ रक्षा समितियों ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में गौ तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म