भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मध्‍यप्रदेश के 06 नेताओं को कार्यकारिणी में मिली स्‍थान - MP News


भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम बना ली है इसमें मध्य प्रदेश के छह नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर उन्होंने कई राजनीतिक और सामाजिक संदेश देने की कोशिश की है नई टीम में नए और अनुभवी नेताओं का संतुलन दिखाई देता है। 


टीम नवीन की खास बात यह है कि प्रदेश के पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य और बंशीलाल गुर्जर को छोड़कर बाकी सभी नेताओं को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है इसे पार्टी की नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है भाजपा ने इस बार क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर भी विशेष ध्यान दिया है। 


नई टीम में मालवा-निमाड़ से तीन, ग्वालियर-चंबल से दो, भोपाल संभाग से एक और बुंदेलखंड से एक नेता को शामिल किया गया है वहीं, सामाजिक प्रतिनिधित्व के लिहाज से दो ओबीसी, एक दलित, एक ब्राह्मण, एक आदिवासी, एक राजपूत और एक वैश्य समाज के नेता को जिम्मेदारी देकर पार्टी ने अपने व्यापक सामाजिक आधार को मजबूत करने का प्रयास किया है। 


भाजपा ने सौदान सिंह को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बनाया है वह पहले भी भाजपा के अहम पदों पर रह चुके हैं अभी उनका कार्यक्षेत्र चढ़ीगढ़ का है सौदान सिंह विदिशा के रहने वाले हैं इसके अलावा राज्यसभा सांसद तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म