आरोपी के कब्‍जे से 11.20 लाख का माल जब्त, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को धमकाता था साइबर ठग - Shivpuri



मध्‍यप्रदेश के शिवपुरी जिले में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा किया है भौंती थाना पुलिस ने ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को गंभीर अपराध में फंसाने और गिरफ्तार करने की धमकी देता था। 


आरोपी धमकी देकर लोगों से रुपये ऐंठता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार, मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन समेत कुल 11 लाख 20 हजार रुपये का माल जब्त किया है।


पुलिस के अनुसार भारत सरकार के प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई थी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में भौंती पुलिस ने ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर 21 वर्षीय शिवम पुत्र अमर सिंह लोधी, निवासी राधाकृष्ण मोहल्ला भौंती को गिरफ्तार किया।

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म