रघुवंशी की प्रथम पुण्यतिथि लुकवासा में आयोजित रक्तदान शिविर में 20 रक्तदाताओं ने किया महादान - Kolaras



कोलारस - कोलारस के लुकवास में समाज सेवा और मानवता के संदेश के साथ अरुणेश 'सोनू' रघुवंशी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मित्र मंडली और शोकसंतप्त परिवारजनों के संयुक्त प्रयासों से आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के युवाओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 20 यूनिट रक्तदान कर दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिविर का आयोजन वीरेंद्र सिंह रघुवंशी (रिटायर्ड शिक्षक) के निज निवास, स्टेट बैंक के पास, लुकवासा में संपन्न हुआ सुबह से ही रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला आयोजनकर्ताओं ने बताया कि स्व. अरुणेश की याद में यह आयोजन जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए समर्पित है।

मानवता की मिसाल

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि संकट के समय में रक्त की एक-एक बूंद अनमोल होती है। 20 यूनिट रक्तदान से कई गंभीर मरीजों को नया जीवन मिलने की उम्मीद बंधी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म