कोलारस - कोलारस नगर परिषद के सीमा क्षेत्र में आने वाले वार्ड क्रमांक 01, 02 एवं 03 जिसका आधा हिस्सा के आस पास ज्ञानी शंकर संतसिंह कॉलोनी के नाम से जाना जाता है वारिष के दौरान इन कॉलोनियों में निवास करने वाले 50 प्रतिशत से भी अधिक लोग वारिश के दौरान कीचड़ के बीच से निकलकर घर को पहुंचने के बीच रास्ते में पार्षदों को गालियां देते हुये दिखाई दे रहे है क्योंकि वार्ड नं. 01 से लेकर 02 एवं 03 में अभी 50 प्रतिशत से भी कम रास्ते पक्के है जबकि शेष रास्ता मिट्टी का होने के कारण वारिश के दौरान दलदल बन जाता है जिसके चलते जगतपुर चौराहे से लेकर रेल्वे स्टेंशन, एसडीएम निवास से लेकर रेल्वे पटरी तथा हनुमान मंदिर से लेकर महाविधालय मार्ग के बीच में निवास करने वाले 50 प्रतिशत लोग कीचड़ के बीच से वारिष के दौरान नरकीय जीवन जीने को मजबूर है।
पार्षदों से लेकर केन्द्र तक भाजपा के जनप्रतिनिधि फिर भी नरकीय जीवन जीने को मजबूर लोग - कोलारस नगर परिषद के वार्ड क्र. 01 से स्वयं नगर परिषद अध्यक्ष ही वार्ड एक से पार्षद है, वार्ड क्र. 02 से भी भाजपा की महिला पार्षद है, वार्ड नं. 03 से भी भाजपा की महिला पार्षद है, अध्यक्ष भी भाजपा से आती है, विधायक भी भाजपा के है, सांसद भी भाजपा के है, प्रदेश की सरकार भी भाजपा की है यहां तक की केन्द्र में भी भाजपा की सरकार है इन सब को जोड़ दिया जाये तो कई इंजन वाली भाजपा की सरकार बन जायेगी किन्तु लाड़ली बहना के नाम पर बजट का बटवारा हो जाने के कारण नगर परिषद के ब पास समय पर वेतन बांटने के लिये वजट उपलब्ध नहीं रहता ऐसी कई इंजन की सरकार से तो पोहरी नगर परिषद जहां कांग्रेस के विधायक है वहां कोलारस नगर परिषद के वार्डाे से स्थिति ठीक है इसी के चलते कई बार पार्षद पति राहुल जैन इस्तीफे की धमकी दे चुके है किन्तु अन्य नेताओं की हम क्या बात करें उनके पास तो धमकी देने तक की हिम्मत नही है इसी के लिये हमारे राम कहते है की भाजपा के जनप्रतिनिधियों से तो कांग्रेस के ठीक है।
वार्ड क्र. 01, 02, 03 के मतदाता चुनावों का बहिष्कार या नोटा का लेंगे सहारा - कोलारस नगर परिषद के वार्ड क्र. 01 से लेकर 02 एवं 03 के मतदाता वारिश के दौरान ठीक से घर पहुंच जायेंगे इसकी कोई गारंटी नहीं है शुक्रवार को भाई-बहन का पवित्र पर्व रक्षा वंधन है इस पवित्र त्यौहार पर बहनों से लेकर दूर - दूर से रिस्तेदार आते है इस बीच कोलारस नगर के जगतपुर चौराहे से लेकर रेल्वे स्टेंशन मार्ग एवं उसके आस पास की ज्ञानी शंकर कॉलोनी वारिश के चलते दल-दल में तब्दील हो चुकी है इसका बड़ा कारण पक्की रोड़ की जगह खुदी हुई सड़क एवं कच्चा मार्ग बड़ा कारण है जिसके चलते इन वार्डो में निवास करने वाले लोग नरक की तरह जीवन जीने को मजबूर है यदि नगर परिषद के पास बजट का अभाव है तो जनप्रतिनिधियों को नैतिकता के आधार पर सरकार के खिलाफ धरना अथवा इस्तीफा दे देना चाहिये बरना जनता चुनाव की बहिष्कार या नोटा का सहारा लेकर जनप्रतिनिधियों को अगले वर्ष होने वाले चुनाव में घर बैठाने का कार्य करेंगी।
