कोलारस परगने के हिनोतिया में लगा जन समस्या शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण - Kolaras


कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के हिनोतिया ग्राम में प्रशासन द्वारा लगाया गया जन समस्‍या निवारण शिविर, केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशानुसार बुधवार को भाटी पंचायत के ग्राम हिनोतिया में एक जन समस्या शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं को खुलकर अधिकारियों के सामने रखा।

शिविर के दौरान जनता की शिकायतों को बेहद गंभीरता से सुना गया, जिसके बाद कई छोटी और जरूरी समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण कर दिया गया। वहीं, अन्य गंभीर मामलों से जुड़े कई आवेदन भी प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों को सौंपकर जल्द से जल्द उनका समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं।


प्रमुख जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस जन समस्या शिविर में क्षेत्रीय विकास और जनता की समस्याओं के प्रति जनप्रतिनिधियों की सक्रियता साफ देखने को मिली। 

कार्यक्रम में कोलारस जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, लुकवासा मंडल अध्यक्ष हरिओम रघुवंशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम लखन यादव, मंडल महामंत्री मानसिंह उज्जैनिया, वरिष्ठ भाजपा नेता राम भरोसी शर्मा, ओ.पी. भार्गव, भाटी पंचायत के सरपंच दिलीप शर्मा और पूर्व जनपद सदस्य बृजभान यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा प्रशासनिक स्तर पर भी पुख्ता इंतजाम रहे

शिविर में कोलारस एसडीएम शिवदयाल धाकड़, तहसीलदार मनीषा मिश्रा और जनपद सीईओ दिनेश शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत सचिव, पटवारी और सहायक सचिव मौजूद रहे, जिन्होंने जनता के आवेदनों को लेकर तत्परता दिखाई।

शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना मुख्य संकल्प 

आयोजकों ने बताया कि क्षेत्र की जनता की हर समस्या का समाधान करना और शासन की जनहितकारी योजनाओं का पूरा लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनका मुख्य संकल्प है। इस प्रकार के शिविरों के आयोजन से ग्रामीणों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ते, जिससे स्थानीय स्तर पर ही राहत मिल जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म