मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 21 को कोलारस मण्डी प्रांगण में, शासन और सत्ता की छवि को आमजन में उत्कृष्ट बनाने की पहल - Kolaras

SDM Shivdayal Dhakad


संभाग आयुक्त सहित जिले के सभी अधिकारी करेंगे शिरकत


सर्वेश राजपूत कोलारस - मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान को लेकर पूरा प्रशासन हाई अलर्ट पर है लगातार प्रशासनिक अधिकारी बैठकें लेकर आमजन की समस्याओं को लेकर सभी राजस्व और जन हितैषी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित नजर आ रहा है।


Anoop Shrivastav purv sdm


शिविर से पहले एसडीएम अनूप श्रीवास्तव को हटाकर शिवदयाल धाकड़ को सौंपी कमान

जन सुनवाई लगातार जारी है साथ ही 181 के मामलों के निराकरण गंभीरता से लिये जा रहे है इसी बीच कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव को हटाकर शिवदयाल धाकड़ को कोलारस की कमान सौंपी गई है जो प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नवीन एसडीएम शिवदयाल धाकड़ सभी अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर रहे है हालांकि मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान को लेकर प्रशासनिक अमले और भाजपा पदाधिकारियों द्वारा किसी प्रकार का प्रचार प्रसार देखने को नहीं मिल रहा है।

जबकि आगामी समय में  21 अगस्त को कोलारस में जो जन विश्वास अभियान का शिविर आयोजित होने जा रहा है उसमें संभाग आयुक्त सहित जिले के सभी अधिकारी शिरकत करेंगे और आमजन को जन हितैषी योजनाओं का तुरत लाभ प्रदान करेंगे साथ ही पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे इस पूरे अभियान की समीक्षा खुद मुख्य सचिव मध्यप्रदेश द्वारा की जा रही है और सभी जिला कलेक्टर प्रतिदिन इस अभियान की उपलब्धि से उन्हें अवगत करा रहे है हर जगह राजस्व संबंधी अधिक मामले प्रकाश में आ रहे है।

साथ ही भाजपा सरकार में संचालित सभी योजनाओं का लाभ आमजन को मिले और सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण हो इस उद्देश्य से 21 तारीख को कोलारस मण्डी प्रांगण में होने वाले उक्त शिविर में आयुक्त सहित सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे आमजन को यह शिविर एक अवसर है जहां वे अपनी बात रख सकते है जिसे पूरी गंभीरता से सुना जाएगा और भाजपा शासन द्वारा जारी योजनाओं का सभी को लाभ दिया जाएगा इस शिविर की तैयारियों को लेकर पहले ही पूरे प्रशासन को दिशा निर्देश जारी कर दिये गए है उन सभी निर्देशों के अनुसार ही  आमजन के द्वारा तक पहुंचक सभी की समस्याओं को हल करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म