कोलारस - कोलारस पुलिस द्वारा प्रकरण क्रमांक 128/2020 आरसीटी नम्बर 54/2020 में विगत दो वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी द्वारिका यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश क्या।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में चलाये जा रहे फरारी एवं स्थाई वारण्टियों की धर पकड विशेष अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी आर. डी. प्रजापति एवं एसडीओपी अनुभाग कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक:-18.08.2026 को माननीय न्यायालय कोलारस के प्रकरण क्रमांक 128/2020 आरसीटी नम्बर 54/2020 में विगत दो वर्षों से स्थाई वारंटी द्वारिका पुत्र भीकम यादव उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कांकरा थाना कोलारस की तलाश हेतु उनके निवास स्थान कांकरा जाकर दविश दी गई वारंटी अपने निवास स्थान पर उपस्थित मिला जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कोलारस पेश किया जाकर जेल दाखिल किया गया।
इस कार्यवाही में निरीक्षक पुनीत वाजपेयी, सउनि गुनेश्वर साय पेकरा. प्र.आर. 593 रामवरन सिंह लोधी प्र.आर. 562 जानकीलाल, आर. 1063 शिववीर सिंह सेंगर आर. 347 ओमप्रकाश भिलाला की विशेष भूमिका रही।
