24 घंटे में लूट और दुष्कर्म के प्रयास का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी - Guna


मध्यप्रदेश के गुना जिले के अंतर्गत आने वाले धरनावदा थाना क्षेत्र में युवक-युवती के साथ लूट और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया इस मामले में सात आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल, पर्स और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 की रात एक युवक और युवती मंदिर से दर्शन कर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। गादेर गांव के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और जबरन जंगल की ओर ले गए। वहां उनके साथ मारपीट कर मोबाइल, पर्स और अन्य सामान लूट लिया तथा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया।

इसी दौरान एक राहगीर ने डायल-112 को सूचना दी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जिससे आरोपी भाग निकले और युवती के साथ अनहोनी होने से बच गई पीड़ितों की शिकायत पर धरनावदा थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई
पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन और एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में विशेष टीम और एसआईटी गठित की गई तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों में बबलू बंजारा (23), छोटू बंजारा (28), सरदार उर्फ करम सिंह बंजारा (30), महेंद्र बंजारा (20) और दिनेश बंजारा (28) शामिल हैं सभी आरोपी गुना जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं पुलिस के अनुसार, वारदात में कुल सात आरोपी शामिल थे पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि फरार दो आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गुना पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा इस कार्रवाई में धरनावदा, राघौगढ़, केंट, साइबर सेल सहित कई थाना और पुलिस लाइन की टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म