बदरवास के एनवारा से दो दिवसीय गौरक्षा संदेश पदयात्रा शनिवार की सुबह होगी रवाना - Kolaras


कोलारस - कोलारस परगने के बदरवास के पास स्थित ग्राम एनवारा से लगे हुये बैकुण्ठ धाम गौशाला के संचालक श्री राजेश जी महाराज एवं गौशाला से जुड़े हजारों भक्तगण गौरक्षा का संदेष लेकर शनिवार की सुबह प्रातः 08 बजे बैकुण्ठधाम आश्रम से हजारों धर्म प्रेमी लोगो के साथ गौरक्षा संदेश पदयात्रा के साथ रवाना होगे गौरक्षा संदेश यात्रा शनिवार की दोपहर लुकवासा ग्राम पहुंचेगी उसके उपरांत पदयात्रा देहरदा सड़क तिराहे मैरिज गार्डन पहुंचकर दोपहर का भोजन सभी धर्म प्रेमी लोग एक साथ ग्रहण करेंगे उसके बाद पदयात्रा कोलारस नगर के गोपाल जी गार्डन पहुंचेगी।


जहां रात्रि विश्राम एवं भोजन के साथ धर्म प्रेमी विश्राम करेंगे अगले दिन यानि की रविवार की सुबह पदयात्रा पड़ोरा के लिये रवाना होगी जहां पड़ोरा रेस्ट हाउस के पास सभी धर्म प्रेमी लोगो को शुल्‍पाहारकी व्यवस्था रखी गई है रविवार की दोपहर करीब 01 बजे सेसई सड़क हनुमान मंदिर पर दोपहर का भोजन के उपरांत यात्रा रविवार की शाम राजेश्‍वरी माता मंदिर शिवपुरी पहुंचेगी जहां वक्ताओ के उद्बोधन के उपरांत गौरक्षा संदेश यात्रा का दो दिवसीय पड़ाव का पहला क्रम पूर्ण होगा।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म