कोलारस के लुकवासा से चंदनपुरा मार्ग पर बनेंगे दो जलमग्नीय पुल, ₹480 लाख से अधिक की सड़क को मिली मंजूरी - Kolaras




विधायक महेंद्र यादव के विशेष प्रयासों और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हस्तक्षेप से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान
कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लुकवासा से चंदनपुरा और औगर राजस्थान सीमा तक आवागमन करने वाले हजारों राहगीरों और स्थानीय नागरिकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 

बारिश के मौसम में इस मार्ग पर नदी उफान पर आने से यातायात ठप हो जाने की पुरानी समस्या से अब क्षेत्रवासियों को स्थायी रूप से निजात मिलने जा रही है।

इसके लिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा ₹480.11 लाख की लागत से सड़क चौड़ीकरण और दोहरीकरण के साथ-साथ दो आधुनिक पुलों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

विधायक की पहल और केंद्रीय मंत्री का हस्तक्षेप

कोलारस विधायक महेंद्र राम सिंह यादव द्वारा इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार प्रयास किए जा रहे थे इस दौरान क्षेत्र के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष स्थानीय नागरिकों ने इस विकट समस्या को रखा था। 

नागरिकों की मांग पर तत्काल संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से प्रत्यक्ष चर्चा की, जिसके परिणामस्वरूप इस बहुप्रतीक्षित मार्ग व पुल निर्माण की प्रशासनिक व वित्तीय बाधाएं दूर हो गईं और इसे त्वरित स्वीकृति प्रदान की गई।

इस महत्वपूर्ण कार्य की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
 
स्थानीय जनप्रतिनिधियों का मानना है कि इस मार्ग के बन जाने से मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच सीमावर्ती व्यापार और आवागमन सुलभ होगा।

"क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हमारी प्राथमिकताएं स्पष्ट हैं जनता की हर समस्या का स्थायी समाधान कराना मेरा संकल्प है और आगे भी इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे" - महेंद्र राम सिंह यादव, विधायक कोलारस 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म