तिरंगा हाथों में लेकर छात्राओं ने कहा—देश की आन, बान और शान है हमारा तिरंगा - Badarwas

हर घर तिरंगा अभियान के तहत कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में हुआ राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत आयोजन

रिपोर्ट-दिनेश झा बदरवास - हर घर तिरंगा अभियान के तहत शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल बदरवास में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया हाथों में तिरंगा लेकर छात्राओं ने देश के प्रति अपने प्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना व्यक्त की।

इस दौरान विद्यालय परिसर में तिरंगा लहराते हुए छात्राओं के चेहरों पर उत्साह और प्रसन्नता साफ दिखाई दी। 

कार्यक्रम में शिक्षक गोविन्द अवस्थी ने छात्राओं में राष्ट्रप्रेम की भावना और तिरंगे के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि हमारा तिरंगा केवल तीन रंगों से बना ध्वज नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष, त्याग, शांति और एकता का प्रतीक है। तिरंगे का सम्मान केवल राष्ट्रीय पर्वों पर ध्वज फहराने तक सीमित नहीं होना चाहिए। तिरंगा हमारी आन बान शान और हमारे लिए गर्व का प्रतीक है। यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान का प्रतीक है। कार्यक्रम में छात्राओं को हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। 

इस अवसर पर प्राचार्य चंद्रवीरसिंह सेंगर, चंद्रभान श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, कपिल परिहार, बसंती मिंज, उदय सिंह, शशि गुप्ता, विनीता कुशवाह, डॉ ममता यादव,कनक कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, हरवीरसिंह यादव, दलवीर सिंह, निर्मला शर्मा, रोहित चौरसिया, हितेन्द्र कुशवाह, शालिनी श्रीवास्तव, नावेद अली, बलराम परिहार सहित सैकड़ों की संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की।

इस दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्रीय ध्वज का सदैव सम्मान करेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म