बदरवास - शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मजदूरों से भरी एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे में छह मजदूर घायल हो गए जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है सभी घायलों को डायल-112 की मदद से बदरवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार दीघोद कंचनपुरा गांव के मजदूर लोडिंग वाहन से अम्हारा गांव काम करने जा रहे थे इसी दौरान एजवारा रोड स्थित सड़ गांव के पास वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया हादसे के बाद मौके पर अफरा - तफरी मच गई राहगीरों ने तुरंत डायल - 112 को सूचना दी।
सूचना मिलते ही डायल-112 के पायलट हर्षवर्धन भार्गव और एसआई राकेश शिवहरे मौके पर पहुंचे उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल बदरवास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया हादसे में विनोद आदिवासी (28) निवासी दीघोद कंचनपुरा, अजय राजपूत (25) निवासी करैरा, जनवेद आदिवासी (30), रतन आदिवासी (30), फूल सिंह आदिवासी (18) और राजू आदिवासी (30) निवासी दीघोद कंचनपुरा घायल हुए हैं इनमें राजू आदिवासी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है दुर्घटना वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से हुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags
Badarwas

