शिवपुरी - कलेक्टर अर्पित वर्मा ने प्रशासनिक कार्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले के राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल किया है जारी आदेश के अनुसार जिले के 7 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
इन अधिकारियों के बदले गए प्रभार
अजय कुमार परसेंडिया को पोहरी / बैराड़ से रन्नौद तहसीलदार बनाया गया कल्पना शर्मा को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा - सतनवाड़ा से पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई शिवम उपाध्याय को प्रभारी तहसीलदार पोहरी से शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा - सतनवाड़ा भेजा गया।
शैलेन्द्र भार्गव को करैरा / नरवर से बैराड़ वृत्त गोवर्धन का प्रभार दिया गया लज्जाराम राजौरिया को करैरा वृत्त दिनारा से करैरा वृत्त सिरसौद भेजा गया राजेश वत्स को खनियाधाना वृत्त मुहारीकला से करैरा वृत्त दिनारा का दायित्व सौंपा गया प्रतिपाल तिवारी को जिला कार्यालय से खनियाधाना वृत्त मुहारीकला में पदस्थ किया गया।
कलेक्टर कार्यालय से 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है राजस्व विभाग में हुए इस बड़े बदलाव को जिले के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

