मेंटीनेंस के नाम पर शुक्रवार को करीब 06 घण्‍टे की विधुत कटौती - Shivpuri

शिवपुरी - मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 33 के.व्ही. भटनावर एवं रौनाखेडी फीडर तथा 33 के.व्ही. इन्दार फीडर पर 7 अगस्त को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।


उक्त 33 के.व्ही फीडरों के बंद रहने से प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र भटनावर, चकराना एवं रजौआ से जुड़े समस्त क्षेत्र तथा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र रोनाखेडी एवं झिरी से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 

इसी प्रकार 33 के.व्ही. माढ़ा फीडर के बंद रहने से प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र माढ़ा, अकाझिरी एवं रन्नौद से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म