आजादी के 80 वर्ष बाद मिला श्रीमंत के नाम कोलारस को बस स्टैंड, कितने वर्ष और करना होगा बस स्टैंड प्रारम्भ होने का इंतजार, नगर की खस्ता हाल रोड़ की जगह थीम रोड़ की सिंधिया से अपेक्षा - Kolaras

 


कोलारस - कोलारस परगना मुख्यालय को देश की आजादी के 80 वर्ष इंतजार के बाद जैसे तैसे बस स्टैंड, शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स तो तैयार हो गया किन्तु 80 वर्ष के लम्बे इंतजार के बाद आज भी कोलारस नगर के लोगो को बस स्टैंड चालू न होने से लाभ नहीं मिल पा रहा है विगत कुछ माह पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी द्वारा अपने पूज्य पिता जी के नाम से कोलारस नगर को नवीन बस स्टैंड उद्धघाटन करके एक 80 वर्ष के इंतजार को विराम तो लगाया किन्तु उद्धघाटन के बाद भी बस स्टैंड चालू न होने से नगर के लोगो के उसका लाभ नहीं मिल पा रहा।

01 सितम्बर मंगलवार की रात केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस के स्टाॅपेज को हरि झण्डी दिखाने आ रहे है कोलारस में रेलवे से जुड़ी अनेक समस्याऐं है जिन्हें मंगलवार को मांग पत्र के रूप में कोलारस के लोग सिंधिया जी को सौंपेंगे कोलारस नगर के लोग केन्द्रीय मंत्री सिंधिया जी से अपेक्षा करते है कि जिस प्रकार शिवपुरी में आधुनिक बस स्टैंड एवं थीम रोड़ का निर्माण किया गया उसी प्रकार कोलारस में भी बस स्टैंड को आधुनिक कर चालू कराने के साथ नगर में खस्ता हाल दुर्घटना कारक मुख्य मार्ग के स्थान पर थीम रोड़ का निर्माण जल्द से जल्द करवाने में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से कोलारस नगर के लोगो को अपेक्षा है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म