गुरुवार को कोलारस नगर में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा - Kolaras

कोलारस  - गुरुवार को शिवपुरी जिले में हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कोलारस नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई यात्रा मानीपुरा स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों जगतपुर, एबी रोड और एप्रोच रोड से होते हुए पुरानी सब्जी मंडी पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

तिरंगा यात्रा में कोलारस नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों और डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों के बीच उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे थे। यात्रा के दौरान पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल नजर आया।

तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी एवं नगरवासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म