निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास फैैैली मिट्टी के चलते फिसली बाइक, बाइक सवार दो युवक घायल - Kolaras



कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-46 फोरलेन हाईवे पर कोलारस से करीब 9 किमी दूर स्थित ग्राम पूरणखेड़ी के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप शनिवार दोपहर करीब 2 बजे सड़क पर फैली काली मिट्टी के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवकों में रामनरेश गुर्जर उम्र करीब 27 वर्ष निवासी शिवपुरी एवं जयंत अहिरवार उम्र करीब 32 वर्ष निवासी निवाड़ी बाइक से शिवपुरी से गुना की ओर जा रहे थे तभी रास्‍ते में कोलारस के पूरणखेड़ी पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते सड़क हादसा के शिकार हो गये निर्माण कार्य के लिये डाली गई काली मिट्टी पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गई जिससे हादसा हो गया और हादसे में गरीमत रही कि दोनों युवकों को चोटें आईं किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र कोलारस पहुंचाया गया जहां उनका उपचार ड्यूूूटी पर उपस्थित डॉक्‍टरों द्वारा किया।

लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर फैली मिट्टी से एक बडा हादसा भी हो सकता है और बाइक सबार युवक इसी काली मिटटी के चलते हुई फिसलन के शिकार हुये है फैली काली मिटटी के कारण इस स्थान पर दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है जिम्‍मेदानों को इस ओर ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है और क्षेत्र जनप्रतिनिधियों को इस समस्‍या को हल कराने की आवश्‍यकता है बरना किसी भी बडे हादसे से मुहं नहीं मोडा जा सकता।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म