नशा एक व्यक्ति को नही पूरे परिवार को बर्बाद करता है :- भार्गव
कोलारस - कोलारस के कन्या छात्रावास में 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' का सफल आयोजन किया गया है यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त 2026 को देशव्यापी स्तर पर लॉन्च किए गए 100 हफ़्तों के जन-भागीदारी महा-अभियान का हिस्सा है इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रावास की छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प दिलाया गया।
नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन कस्तूरबा गाधी बालिका छात्रावास में किया गया जिसका आयोजन मेरे भारत के स्वयसेवक कु० स्नेहा भार्गव एवं कु० पूजा सिकरवार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला शिक्षा सहसंयोजक एवं समाजसेवी ओ०पी० भार्गव अध्यक्षता संदीपनी के प्रभारी प्राचार्य योगेन्द्र सिंह दादौरिया एव विशिष्ठ अतिथि छात्रावास की अधिक्षका अनिता खैमारिया मौजुद रही।
कार्यक्रम के शुभारंभ में माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर प्रारम्भ क्रिया इसके उपरस्त शिक्षकों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संवोदन को सुना मुख्य अतिथि ओ०पी० भार्गव ने छात्राओं सर्वोदित् करते हुऐ कहाँ आज हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने आज राष्ट्रीय स्तर पर नश मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का पूरे राष्ट्र स्तर पर अगाज किया है आज दस हजार से अधिक संस्थाओं में नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित कर एक करोड युवा छात्र छात्राओं को इस अभियान अन्तर्गत देश भर में जोडा है।
कार्यक्रम आज 2 अगस्त 2026 से प्रारम्भ होकर 100 सप्ताह तक चलेगा जिसमें हर रविवार को देशभर में जागरूता कार्यकम जनभागीदारी गतिविधिया आयोजित की जावेगी इस कार्यक्रम का आयोजन तभी सफल होगा जव युवा पीढ़ी को नशे न करने के लिए समझाऐ ।
इस नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए हमें एवं समाज के हर व्यक्ति को मिलकर जनजागृति लानी होगी ईश्वर ने हमें जीवन दिया है उसमें शरीर का प्रत्येक अं ग अमूल्य है छात्राओ से कहाँ प्रतिदिन समय पर उठकर योग करे अपने दिनचर्या की समय सारणी बनाऐ अपने शिक्षकों माता - पिता एवं अपने से वड़ो का सम्मान करे आप स्वास्थ्य रहकर ही देश की सेवा में भगीदारी कर सकेगे।
अच्छा स्वास्थ्य' समय का ध्यान ' नशे से दूरी रखना ही व्यक्ति का महान बनाता है संदीपनी के प्रभारी प्राचार्य योगेन्द्र दर्दोरिया ने छात्रों को गुर देते हुऐ कहाँ देश के छात्र छात्राऐ युवा भविष्य है इसलिए उन्हे नशे से दूर रहना और स्वास्थ्य जीवन को बेहतर बनना चाहिए तभी वह अपनी पढाई कर सकेगे एवं राष्ट्र के निर्माण भगीदारी निभाएगे कार्यक्रम का सफल संचालन कु० स्नेहा भार्गव द्वारा किया गया ।
