कोलारस - कोलारस में 20 अगस्त गुरूवार को कांग्रेस पार्टी से देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी जी की जयंती 20 अगस्त गुरूवार को कांग्रेस पार्टी के निर्देश अनुसार जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशन में किसान कांग्रेस कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र शिवहरे के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के छाया चित्र पर पुष्प हार चढ़ा कर जयंती मनाई गई।
कांग्रेसियों ने वृक्ष रोपण कर मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती
राजीव गांधी जी की जयंकी के उपलब्ध में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसान ब्लॉक कांग्रेसियों के द्वारा वृक्ष रोपण किया गया इस अवसर पर राजकुमार यादव, अशोक शर्मा, जितेन्द्र शिवहरे, डॉ. रामनिवास धाकड़, भानू पारीक, संजय रावत, जितेन्द्र बैरागी, नीरज बैरागी, महेश गोस्वामी, गीता खटीक, सत्तार खान, महेन्द्र शर्मा, विजय खटीक, हरपाल आदिवासी सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
