गुरूवार की सुबह कोलारस एसडीएम के रूप में पदभार संभाला शिवदयाल जी ने - Kolaras



कोलारस - गुरूवार को तिरंगा यात्रा निकलने से पूर्व कोलारस एसडीएम के रूप में शिवपुरी डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत शिवदयाल धाकड़ जी द्वारा डीएम शिवपुरी वर्मा के आदेश के पालन में कोलारस एसडीएम कार्यालय आकर गुरूवार की सुबह पदभार संभालने के साथ ही कोलारस नगर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में नये एसडीएम धाकड़ शामिल हुये।


बुधवार की देर शाम कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा जारी किये गये आदेश में कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव को शिवपुरी डिप्टी कलेक्टर तथा शिवपुरी में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ को कोलारस एसडीएम बनाये जाने के आदेश जारी किये गये कोलारस एसडीएम श्रीवास्तव का स्थानांतरण डीएम वर्मा द्वारा प्रशासनिक कसावट लाना तथा कोलारस एसडीएम के रूप में श्रीवास्वत का करीब दो वर्ष के आस - पास कार्यकाल होने के चलते डीएम वर्मा द्वारा जिले में दो डिप्टी कलेक्टरों के बीच अदला वदली की गई डीएम के आदेश के पालन में वर्मा ने गुरूवार की सुबह ही पदभार संभालने के साथ ही कोलारस नगर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में भाग लिया उसके बाद कोलारस के एसडीएम एवं तहसील कार्यालय में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों से परिचय करने के साथ गुरूवार को नये एसडीएम शिवदयाल जी द्वारा एसडीएम कार्यालय में काम काज किया शुक्रवार को नये एसडीएम शिवदयाल जी शनिवार को कोलारस नगर में मनाये जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की तैयारी का जायजा लेने के साथ ही संबंधित कार्यक्रम में शामिल अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश देंगे क्योंकि कोलारस परगना मुख्यालय पर पदभार संभालने के ठीक तीसरे दिन कोलारस नगर में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन है कार्यक्रम में कोई कमी न रहे उसके लिये गुरूवार को ही नये एसडीएम ने दिशा निर्देश दिये।  



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म