गौ माता की रक्षा करना सभी परम कर्तव्य - बृजभूषण महाराज - Kolaras


कोलारस - कोलारस के ग्राम पंचायत लुकवासा के समीप ग्राम अनंदपुर  में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के पंचम दिवस पर राष्ट्रीय कथा श्री बृजभूषण जी महाराज ने बताया कि गौ माता की रक्षा करना गोवंश की रक्षा करना प्रत्येक मनुष्य का धर्म है क्योंकि सभी शास्त्रों में वेदों में पुराणों में इसका वर्णन आया है की गौ माता के बिना इस संसार की कल्पना करना भी दुर्लभ है मनुष्य का जीवन गौ वंश पर ही आधारित है जहां-जहां गो वंश समाप्त होता जा रहा है वहां से मानवता प्रेम करना एवं हिंदू संस्कृति भी मिटती जा रही है।


इसलिए हमको हमारे सनातन की रक्षा करने के लिए गौ माता की रक्षा करना परम आवश्यक है महाराज जी ने सुंदर कथा प्रसंग में भगवान गणेश जी की कथा को सुनाया और बताया कि भगवान श्री गणेश की रचना पार्वती मां ने अपने तेज से की एवं उनको अपना द्वारपाल नियुक्त किया जब भगवान शिव जी ने उनके मस्तक को काटा तो एक गज के मस्तक को लाकर के उनके ऊपर  रखा गया जिनका आज हम गणेश करके पूजते है सभी देवताओं ने भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना और आज तक हम भगवान गणेश को प्रथम पूज्य मानते हैं और उनकी पूजा भी करते हैं।


कथा के अंत में सुंदर पार्थिव शिवलिंगों का पूजन कराया गया  इस आयोजन में प्रतिदिन मिट्टी के शिवलिंग बनाए जाते हैं एवं उनका वैदिक विधि के द्वारा पूजन एवं अभिषेक करवाया जा रहा है सैंकड़ों की संख्या में लोग कथा सुनने आ रहे हैं कथा का समय 2:00 बजे शाम 5:00 तक रखा गया है इसका आयोजन 29 जुलाई से 5 अगस्त तक किया जाएगा इस कथा का आयोजन जन जन के सहयोग से एवं  ग्राम वासियों को सहयोग से हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म