शिवपुरी देहात पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 14.02 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार - Shivpuri

शिवपुरी - जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14.02 ग्राम स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है, जब्त की है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में नशे की रोकथाम के लिए अभियान स्तर पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

कब्रिस्तान रोड लुधावली पर दी दबिश

पुलिस को 16 सितंबर 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कब्रिस्तान रोड लुधावली पर संदिग्ध अवस्था में अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर थाना देहात पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर छोटू उर्फ आशिक खान पुत्र ऐहशान खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी गौशाला, थाना देहात शिवपुरी को पकड़ा।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 14.02 ग्राम स्मैक, जिसकी कुल कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई, बरामद कर जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना देहात में अपराध क्रमांक 335/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, उपनिरीक्षक विनोद सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक दीपचन्द्र, सचेन्द्र शर्मा, शकील खान, देवेन्द्र सेन, आरक्षक संजय धाकड़, सतेन्द्र सिकरवार, रिंकू शाक्य, मनोज गौड़, रामजी लाल कुशवाह, अरुण मेवाफरोस, प्रताप रावत तथा आरक्षक चालक शिवराज हिण्डोलिया सहित थाना देहात पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म