शिवपुरी जिले में भी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा “सेवा-संकल्प अभियान” - Shivpuri


“आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के तहत प्रमुख स्थलों पर होंगे दीप प्रज्वलन कार्यक्रम, हजारों दीप से जगमगायेगा सिद्धेश्वर मंदिर, घर-घर जलेंगे दीप

शिवपुरी - जिले में भी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक “सेवा – संकल्प अभियान” आयोजित होगा।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में अभियान को सुव्यवस्थित रूप से मूर्तरूप देने के लिये व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर को “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगी इस दिन रक्तदान शिविर लगेंगे साथ ही सांध्य बेला में दीप प्रज्वलन किया जाएगा शहर में सिद्धेश्वर मंदिर पर हजारों दीप प्रज्वलित होंगे।

इसी तरह जिले की जनपद पंचायतों एवं नगर पालिका व नगर परिषदों के अंतर्गत प्रमुख स्थलों पर जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन करेंगे। 

योजनाओं के लाभार्थी भी घर घर दीप जलाएंगे

इसके अलावा सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी एवं जिले के नागरिक अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करेंगे अभियान के पहले दिन सरकारी अस्पतालों में रक्तदान शिविर भी आयोजित होंगे।    

जिले में कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में एक माह तक चलने वाले इस अभियान के सुचारू आयोजन के लिये व्यापक कार्ययोजना बनाई गई है। 

अभियान के तहत सेवा, स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से आमजन को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ा जाएगा शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों के जीवन में बदलाव की कहानी प्रदर्शित की जाएंगी।

इस अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, युवाओं, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों, वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी जिससे अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।

“सेवा - संकल्प” अभियान के तहत यह गतिविधियां होंगीं - 

• अभियान के पहले दिन 17 सितम्बर को 'आर्शीवाद का दीया' कार्यक्रम के तहत जिले के प्रमुख स्थानों सहित लाभार्थियों के घरों में एक साथ होगा दीप प्रज्ज्वलन। 
• अभियान के पहले दिन सभी की भागीदारी से लगेंगे स्वास्थ्य केन्द्रों एवं अन्य स्थानों पर रक्तदान शिविर। 
• मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत 19 से 26 सितम्बर तक स्कूलों में विकसित भारत की संकल्पना पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता होंगीं। 
• नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम के तहत 19 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक संगीतमय नाट्य प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। 
• 'आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में आंगनबाड़ियों में 26 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक बच्चों को ज्ञानवर्धक और मनोरंजक कहानियां सुनाई जाएंगी। साथ ही स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, एनीमिया व स्वच्छता की जानकारी दी जायेगी। 
• बदलाव की कहांनिया' कार्यक्रम में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक लाभार्थियों का चयन कर उनकी सफलता की कहानियों को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
• जिले में 7 अक्टूबर को विकसित भारत का संकल्प पर 'सेवा ज्योति कलश यात्रा' निकलेगी। जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में यह यात्रा निकलेगी। 
• 'जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा'- बड़नगर से वाराणसी तक आयोजित होगी। प्रदेश के सभी जिलों से यह यात्रा गुजरेगी। इस यात्रा की अवधि 17 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक रहेगी। 
• अभियान के दौरान सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक समाज के सभी वर्गों व संस्थाओं की सहभागिता से विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित की जायेंगीं। 
• सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक विकासखंड स्तर व नगरीय निकायों में जोनवार शिविर आयोजित कर आमजन को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
• 'सेवा के रंग' – राष्ट्र के संग (भारत मंडल) कार्यक्रम में 9 व 10 अक्टूबर को प्रतिभाशाली युवाओं को जोड़कर जन सहभागिता से रंगोली का निर्माण किया जायेगा। 
• सेवा फर्स्ट – इनोवेशन चैलेंज के तहत 12 अक्टूबर को इंक्यूबेटर्स, स्टार्ट-अप लीडर्स और इनोवेटर्स राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता करेंगे। 
• सुशासन सेवा संवाद 17 अक्टूबर को नईदिल्ली में आयोजित होगा जिसमें प्रदेश के पंच-सरपंच व जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। 
• 25 साल 25 कहानियां कार्यक्रम के अंतर्गत गणमान्य व्यक्तियों को केन्द्र सरकार की ओर से प्राप्त होने वाली किट भेंट की जायेंगीं। 
• विकसित भारत संकल्प यात्रा इन्फ्लूऐंसर एक्सचेंज कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश में आए अन्य राज्यों के सोशल मीडिया के इन्फ्लूऐंसर्स जिलों का भ्रमण करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म