शराब दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी मामले में बड़ी कार्रवाई, सरपंच और जनपद सदस्य सहित 21 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजे जेल - Shivpuri


शिवपुरी - जिले के अमोला थाना क्षेत्र में संचालित लाइसेंसी शराब दुकान में तोड़फोड़, शराब की लूट एवं दुकान में आग लगाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में सरपंच छोटेराजा पुत्र भरौसी राम गुर्जर, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम गणेशखेड़ा तथा जनपद सदस्य दुष्यंत परमार पुत्र वीरसिंह परमार, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम अमोलपठा सहित कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर लाइसेंसी शराब दुकान में तोड़फोड़ करने, शराब को नुकसान पहुंचाने/ले जाने तथा दुकान में आग लगाने जैसी घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए सभी 21 आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया

पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच एवं अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म