भारतीय किसान संघ का बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम गुरूवार की दोपहर 2 बजे, कार्यक्रम में सभी किसान भाई और समाजसेवी रहेंगे उपस्थित - Kolaras



किसानों की मांगों को लेकर तहसील प्रभारी विवेक व्यास देंगे एसडीएम को ज्ञापन

कोलारस - प्रतिवर्ष की भांति इस बर्ष भी भारतीय किसान संघ बलराम जयंती आज गुरुवार को ।मनाने जा रहा है सम्पूर्ण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला सदस्य और कोलारस प्रभारी भारतीय किसान संघ विवेक व्यास ने बताया कि पूरे भारत में किसानों के हितों के लिए काम करने वाला भारतीय किसान संघ कोलारस में लगातार किसानों की  समस्याएं प्रशाशन तक पहुंचाता रहा है आज गुरुवार को भारतीय किसान संघ के तत्वधान में बलराम जयंती का आयोजन और  एसडीएम कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण करने के बाद किसानों की मुख्य समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम शिवदयाल धाकड़ को दिया जाएगा। इस आयोजन में सभी किसान भाइयों से सम्मलित होने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म