एक्सपायरी डेट का मिल्क पाउडर और दवाइयां विक्रय के लिए रखना पड़ा महंगा
शिवपुरी - शिवपुरी शहर के कोर्ट रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग ने देर रात छापामार कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी डेट का मिल्क पाउडर एवं दवाइयां विक्रय के लिए रखी हुई पाई गईं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर ने बताया है,कि कलेक्टर शिवपुरी अर्पित वर्मा के निर्देश पर कोर्ट रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर का तत्काल निरीक्षण किया गया।निर्देशों के पालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर, फार्मासिस्ट श्री बालेंदु रघुवंशी एवं एएसओ श्री आईपी गोयल के दल ने देर रात शिव मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी डेट का मिल्क पाउडर एवं दवाइयां विक्रय के लिए रखी हुई पाई गईं।कार्रवाई के दौरान शिवपुरी तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण भी मौके पर उपस्थित रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में शिव मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद मेडिकल स्टोर संचालक में हड़कंप मच गया।
Tags
Shivpuri
