आजीविका मिशनः 25 जिलों के जिला प्रबंधकों ने बदरवास में किया एक्सपोजर विजिट - Shivpuri


वन स्टॉप फैसिलिटी की संचालन प्रक्रिया और ग्राम बूढ़ाडोंगर की गारमेंट फैक्ट्री का लिया जायजा

शिवपुरी - मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत शिवपुरी जिले के बदरवास ब्लॉक में विभिन्न 25 जिलों से आए आजीविका मिशन के जिला प्रबंधकों का एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। विजिट के दौरान अन्य जिलों से आए प्रबंधकों के दल ने बदरवास में स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा संचालित वन स्टॉप फैसिलिटी समिति की संचालन प्रक्रिया और कार्यप्रणाली को समझा।

एक्सपोजर विजिट के दौरान दल ने अदानी फाउंडेशन द्वारा ग्राम बूढ़ाडोंगर में संचालित गारमेंट फैक्ट्री का भी भ्रमण किया। दल के सदस्यों ने आजीविका मिशन के माध्यम से समूह की महिलाओं को दिए जा रहे रोजगार व आर्थिक स्वावलंबन के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर आजीविका मिशन द्वारा क्षेत्र में संचालित अन्य गतिविधियों और नवाचारों पर भी चर्चा की गई।

उपस्थित अधिकारीगण एवं समूह सदस्य विजिट के दौरान शिवपुरी जिले के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. अरविंद भार्गव, जिला प्रबंधक श्रीमती कामना सक्सेना, अंकुर कुशवाहा, प्रमोद श्रीवास्तव, बदरवास आजीविका मिशन के विकासखंड प्रबंधक धर्मेंद्र उपाध्याय, राजकुमार शर्मा, श्रीमती प्रीति शर्मा, पंकज तिवारी, महेंद्र सहित स्व-सहायता समूह की दीदियाँ शिक्षा जाटव, गायत्री डांगी एवं कृष्णा कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म