शिवपुरी - समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सहायक परियोजना समन्वयक (ए.पी.सी.) तथा जनपद शिक्षा केंद्रों में विकासखंड स्रोत समन्वयक (बी.आर.सी.) के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि में संशोधन किया गया है। पूर्व में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितम्बर 2026 निर्धारित थी, लेकिन तीन दिवसीय अवकाश होने के कारण अब इच्छुक अभ्यर्थी 28 सितम्बर 2026 को कार्यालयीन समय में जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी में अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
पात्रता एवं आयु सीमा संबंधी शर्तें
जिला परियोजना समन्वयक दफेदार सिंह सिकरवार ने बताया कि सहायक परियोजना समन्वयक (अकादमिक, कम्युनिटी मोबिलाइजेशन, ए.ई.आर., बालिका शिक्षा) एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक के पदों हेतु स्कूल शिक्षा विभाग अथवा जनजातीय कार्य विभाग के व्याख्याता, माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक तथा उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्र होंगे। इन पदों पर सेवाएं लिए जाने से पूर्व अभ्यर्थियों के लिए पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु 01 जुलाई 2026 की स्थिति में 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में अपना पूर्ण भरा हुआ आवेदन पत्र 28 सितम्बर 2026 को कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी में जमा करा सकते हैं। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 28 सितम्बर के पश्चात प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।
Tags
Shivpuri